सूडान के उत्तरी दारफुर में कल रैपिड सपोर्ट फोर्स- आरएसएफ द्वारा की गई गोलाबारी में 13 लोग मारे गए और 21 घायल हो गए हैं। पीड़ितों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं।
अप्रैल 2023 से चल रहे सूडान के गृहयुद्ध में हजारों लोग मारे गए हैं और लाखों लोग आंतरिक और पड़ोसी देशों में विस्थापित हुए हैं।