दिसम्बर 14, 2025 7:41 अपराह्न

printer

सूडान-दक्षिण सूडान सीमा पर यूएन बेस पर ड्रोन हमला, छह की मौत, आठ घायल

सूडान और दक्षिण सूडान के मध्‍य स्थित आबिये क्षेत्र में कल संयुक्त राष्ट्र के एक अड्डे पर ड्रोन हमले में छह बांग्लादेशी शांति सैनिक मारे गए और आठ अन्‍य घायल हो गए। यह ड्रोन हमला सूडान के अबेई में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के अंर्तगत कडुगाली लॉजिस्टिक्स बेस पर अलगाववादी सशस्त्र समूहों ने किया था।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव अंतोनियो गुत्‍तरश ने सोशल मीडिया पोस्ट में इस हमले की निंदा करते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

 दक्षिण सूडान को 2011 में एक लंबे गृहयुद्ध के बाद सूडान से स्वतंत्रता मिली थी, लेकिन दोनों देशों के बीच कई क्षेत्रों की स्थिति पर समझौता नहीं हो सका। इस क्षेत्र पर दोनों पक्ष संप्रभुता का दावा करते हैं।