संयुक्त राष्ट्र ने एक रिपोर्ट में कहा है कि पिछले वर्ष अक्तूबर में सूडान के डारफर इलाके में एक अर्धसैनिक समूह की तीन दिन की हिंसा में छह हजार से ज्यादा लोग मारे गए थे। रिपोर्ट के अनुसार रैपिड सपोर्ट फोर्सेज-आरएसएफ ने एल-फाशर शहर पर कब्जे के लिए जिस तरह की हिंसा की, वह युद्ध अपराध की श्रेणी में आती है। रिपोर्ट में आरएसएफ पर कई लोगों को फांसी पर लटकाने, यौन दुर्व्यवहार, फिरौती के लिए अपहरण, उत्पीडन, जबरन बंधक बनाने और लोगों को गायब करने के आरोप हैं।
News On AIR | फ़रवरी 15, 2026 10:29 पूर्वाह्न
सूडान के डारफर इलाके में हिंसा में मारे गए छह हजार से ज्यादा लोग: संयुक्त राष्ट्र रिपोर्ट