फ़रवरी 26, 2026 6:29 अपराह्न

printer

सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने साइबर सुरक्षा ग्रैंड चैलेंज 2.0 के विजेताओं को किया सम्मानित

इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव एस. कृष्णन ने आज नई दिल्ली में साइबर सुरक्षा ग्रैंड चैलेंज 2.0 के विजेताओं को सम्मानित किया। मंत्रालय ने कहा कि इस चैलेंज का उद्देश्य देश की साइबर सुरक्षा क्षमताओं को मजबूत करना और महत्वपूर्ण तकनीकी क्षेत्रों में विशेषज्ञता विकसित करना है, ताकि एक सुरक्षित और सुदृढ़ डिजिटल पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण किया जा सके।