आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सूचना प्रौद्योगिकी और डेटा अवसरंचना क्षेत्र में परिवर्तनकारी भूमिका निभा रही है। एआई के माध्यम से कंप्यूटिंग क्षमताएं मजबूत हो रही हैं, क्लाउड सेवाएं बेहतर बन रही हैं और उच्च प्रदर्शन डेटा प्रोसेसिंग को बढ़ावा मिल रहा है। हाल ही में नई दिल्ली में संपन्न हुए इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि उन्नत डेटा सेंटर, जीपीयू-संचालित क्लाउड प्लेटफॉर्म और एआई आधारित अवसरंचना भारत के डिजिटल परिवर्तन को गति दे रहे हैं।
आकाशवाणी समाचार से बातचीत में योटा डेटा सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के सुनील सरोहर ने कहा कि योटा एक स्वतंत्र डेटा सेंटर कंपनी है, जो कंप्यूटर होस्टिंग के लिए बुनियादी अवसरंचना समाधान उपलब्ध कराती है। योटा को देश में जी.पी.यू. क्षमता के सबसे बड़े योगदानकर्ताओं में से एक बताते हुए, उन्होंने कहा कि कंपनी अब भारत के एआई तंत्र में व्यापक योगदान के तहत एआई-आधारित प्लेटफॉर्म विकसित कर रही है।