मई 1, 2025 4:34 अपराह्न

printer

सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन शनिवार को मुंबई में वेव्स शिखर सम्‍मेलन 2025 में भारत की लाइव इवेंट अर्थव्यवस्था: एक कार्यनीतिक विकास अनिवार्यता- विषय पर पहला श्वेत पत्र जारी करेंगे

सूचना और प्रसारण राज्य मंत्री एल. मुरुगन शनिवार को मुंबई में वेव्स शिखर सम्‍मेलन 2025 में भारत की लाइव इवेंट अर्थव्यवस्था: एक कार्यनीतिक विकास अनिवार्यता– विषय पर पहला श्वेत पत्र जारी करेंगे। श्वेत पत्र में भारत के तेजी से बढ़ते लाइव मनोरंजन उद्योग का व्यापक विश्लेषण है। श्वेत पत्र सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने तैयार किया है। मंत्रालय ने कहा  कि वर्ष 2024 में, संगठित लाइव इवेंट खंड में 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इससे राजस्व में अतिरिक्त 13 अरब रुपये की आय हुई। मंत्रालय ने कहा कि भारत वर्ष 2030 तक विश्व में शीर्ष पांच लाइव मनोरंजन स्थलों में शामिल होने की राह पर है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला