सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कल नई दिल्ली में एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डारियो अमोदेई से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में, श्री वैष्णव ने कहा कि श्री अमोदेई ने भारत के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पारिस्थितिक तंत्र और देश के विशाल प्रतिभा समूह पर विश्वास व्यक्त किया है। श्री वैष्णव ने कहा कि श्री अमोदेई एआई के सुरक्षित और उत्तरदायी उपयोग को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
Site Admin | अक्टूबर 12, 2025 8:39 पूर्वाह्न
सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एंथ्रोपिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डारियो अमोदेई से की मुलाकात