सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने विशाल पांडे की पुस्तक ‘इस्रायल वॉर डायरी’ का आज नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हर देश को युद्ध से बचना चाहिए। युद्ध कोई समाधान नहीं है बल्कि इसका समाधान केवल संवाद है। श्री ठाकुर ने कहा कि भारत अपनी सुरक्षा के लिए रक्षा क्षमताओं को मजबूत कर रहा है और उसने कभी अन्य देशों पर आक्रमण नहीं किया। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक से लोगों को इस्रायल-हमास युद्ध में भारत के रुख की भी जानकारी होगी।
News On AIR | मार्च 13, 2024 8:28 अपराह्न
सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने विशाल पांडे की पुस्तक ‘इस्रायल वॉर डायरी’ का आज नई दिल्ली में विमोचन किया