सूचना और प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो ने लखनऊ में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, स्वतंत्रता दिवस और हर घर तिरंगा पर आज तीन दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी का शुभारंभ विधान परिषद सदस्य अंगद कुमार सिंह ने किया।
इस मौके पर श्री सिंह ने कहा कि आज दुनिया बांग्लादेश की स्थिति देख रही, लेकिन 1947 का भारत विभाजन सबसे बड़ी विभीषिका थी अंग्रेजों ने साज़िश के तहत देश का बंटवारा किया। लेकिन आज देश तेज़ी से प्रगति कर रहा देश मे विकासशील नहीं विकसित भारत की सोच वाली सरकार है।