जनवरी 3, 2026 2:07 अपराह्न

printer

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ‘बदलता भारत मेरा अनुभव’ अभियान के विजेताओं की घोषणा की

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ‘बदलता भारत मेरा अनुभव’ अभियान के तहत चार रचनात्‍मक चुनौतियों के विजेताओं की घोषणा की है। यह चुनौतियाँ माइगोव (MyGov) प्लेटफॉर्म के सहयोग से आयोजित की गई थीं। इस अभियान के अंतर्गत नागरिकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पिछले 11 वर्षों में देश में हुए बदलावों को दर्शाने वाले अपने व्यक्तिगत अनुभव और क्रिएटिव विचारों को शेयर करने के लिए आमंत्रित किया गया था।

विकसित भारत@2047 के दृष्टिकोण के अनुरूप, इस अभियान में सभी लोगों ने उत्साह से हिस्सा लिया।

इंद्रजीत सुबोध मशांकर को ‘बदलता भारत मेरा अनुभव – इंस्टाग्राम रील प्रतियोगिता’ श्रेणी में पहला पुरस्कार मिला है, जबकि मंथन रोहित को ‘बदलता भारत मेरा अनुभव – यूट्यूब शॉर्ट्स चैलेंज’ श्रेणी में पहला पुरस्कार मिला है। इसके अलावा, ‘शॉर्ट ऑडियो-विजुअल चैलेंज में नए भारत की कहानी’ श्रेणी में सुशोवन मन्ना ने पहला पुरस्कार जीता, जबकि कृष्णा गुप्ता ने ‘बदलता भारत मेरा अनुभव – ब्लॉग लेखन प्रतियोगिता’ श्रेणी में पहला पुरस्कार जीता।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ‘बदलता भारत मेरा अनुभव’ अभियान के विजेताओं और प्रतिभागियों को विकसित भारत की कहानियों को बताने में उनके उत्साहपूर्ण योगदान के लिए बधाई दी है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला