जुलाई 4, 2025 5:17 अपराह्न

printer

सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम मंत्रालय ने पिछले 10 साल में रोजगार के 28 करोड़ से ज्‍यादा अवसर जुटाए: केंद्रीय मंत्री जीतनराम माझी

केंद्रीय सूक्ष्‍म, लघु और मध्‍यम उद्यम मंत्री जीतनराम माझी ने आज बताया कि उनके मंत्रालय ने पिछले 10 साल में रोजगार के 28 करोड़ से ज्‍यादा अवसर जुटाए हैं। मुम्‍बई में आयोजित संवाददाता सम्‍मेलन में श्री माझी ने कहा कि उनके मंत्रालय का सकल घरेलू उत्‍पाद में 30 प्रतिशत, विनिर्माण क्षेत्र में 35 दशमलव चार प्रतिशत और देश के निर्यात में 45 दशमलव सात-तीन प्रतिशत योगदान है।