मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जुलाई 12, 2025 3:32 अपराह्न

printer

सुश्रुत जयंती पर अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में कल से शल्यकोण 2025 राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

नई दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान सुश्रुत जयंती के उपलक्ष्य में कल से 3 दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी- शल्यकोण 2025 का आयोजन कर रहा है। 15 जुलाई को प्रतिवर्ष शल्य चिकित्सा के जनक माने जाने वाले महान आचार्य सुश्रुत की स्मृति में सुश्रुत जयंती मनाई जाती है। इस संगोष्ठी में सामान्य शल्य चिकित्सा, गुदा-मलाशय शल्य चिकित्सा और मूत्र शल्य चिकित्सा सहित शल्य चिकित्सा के सजीव प्रदर्शन होंगे।