सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा ने कहा है कि सुशासन का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के लिए गरिमा, समानता और समान अवसर सुनिश्चित करना होना चाहिए। उन्होंने आज नई दिल्ली में राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में विश्व सामाजिक न्याय दिवस के अवसर पर यह बात कही। श्री वर्मा ने कहा कि सार्थक विकास केवल आर्थिक प्रगति में ही नहीं, बल्कि समाज के सबसे कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण में भी परिलक्षित होता है। श्री वर्मा ने अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, ट्रांसजेंडर, दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों के उत्थान के लिए सरकार की निरंतर प्रतिबद्धता व्यक्त की।
News On AIR | फ़रवरी 20, 2026 10:29 अपराह्न
सुशासन का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के लिए गरिमा, समानता और समान अवसर सुनिश्चित करना होना चाहिए: बी.एल. वर्मा