मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ निदेशालय, भोपाल द्वारा कल और आज सुल्तानिया इन्फेंट्री लाइंस में बटालियन कमांडर कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा हैं। एनसीसी डायरेक्टरेट से प्राप्त जानकारी के अनुसार कॉन्क्लेव के माध्यम से बीते साल की उपलब्धियों और कमियों पर गौर किया जा रहा है । कॉन्क्लेव में वर्ष 2024-25 के लिये रोड मैप भी प्रस्तुत किया गया। कॉन्क्लेव में प्रस्तुत मैप में निदेशालय में भिन्न स्पर्धा और ट्रैनिंग में और सुधार संबंधी तथ्यों को दर्शाया गया है। पिछले साल मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ निदेशालय ओवर ऑल छठे स्थान पर रहा जो कि 5 स्थानों की बेहतरी थी।
Site Admin | अप्रैल 4, 2024 3:10 अपराह्न
सुल्तानिया इन्फेंट्री लाइंस में हो रहा है बटालियन कमांडर कॉन्क्लेव का आयोजन