ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर आज नई दिल्ली के नेहरू तारामंडल में आर्याभट्ट दीर्घा का उद्घाटन किया। ग्रुप कैप्टन शुक्ला ने मीडिया से बात करते हुए इसे गौरव का क्षण बताया और कहा कि यह देश के लिए स्वर्णिम समय है।
उन्होंने युवा पीढ़ी से कहा कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए जिज्ञासा पैदा करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश के बड़े महत्वकांक्षी सपने हैं और इससे सपनों को हकीकत में बदलने में मदद मिलेगी।