मई 21, 2024 7:10 अपराह्न

printer

सुप्रीम कोर्ट में आज हेमंत सोरेन की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई होगी

सुप्रीम कोर्ट में आज हेमंत सोरेन की अंतरिम जमानत याचिका पर सुनवाई होगी। इससे पहले कल प्रवर्तन निदेशालय-ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में मनी लाउंड्रिंग के मामले में अंतरिम जमानत की मांग करने वाली हेमंत सोरेन की याचिका पर विरोध किया। ईडी ने कोर्ट को बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री राज्य मशीनरी का दुरूपयोग करके मामले की जांच को बाधित करने का प्रयास कर रहे हैं। जांच एजेंसी ने कोर्ट से कहा कि देश में चुनाव पूरे साल चलने वाली प्रक्रिया है। अगर सोरेन की प्रार्थना स्वीकार कर ली जाती है तो किसी भी राजनेता को न गिरफ्तार किया जा सकता है न ही न्यायिक हिरासत में रखा जा सकता है।