सुपौल जिले में भी कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी देखी जा रही है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि कल शाम तक कोसी बाराज से एक लाख पचहत्तर हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया।
वहीं, नेपाल के बराह क्षेत्र में एक लाख सत्तर हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया। पानी के उतार चढ़ाव को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है।