मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

मार्च 17, 2025 8:40 पूर्वाह्न

printer

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर नौ महीने से अधिक समय तक अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर फंसे रहने के बाद कल रात पृथ्वी पर लौटेंगे

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन-आईएसएस पर नौ महीने से अधिक समय से फंसे दो अमरीकी अंतरिक्ष यात्री कल रात पृथ्वी पर लौट आएंगे। नासा ने एक बयान में कहा कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को एक अमरीका के तथा रूस के एक अन्‍य अंतरिक्ष यात्री सहित स्पेस एक्स क्रू ड्रैगन क्राफ्ट से घर लाया जाएगा। दोनों अंतरिक्ष यात्री जून से आईएसएस पर फंसे हुए हैं। ये दोनों बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान की परीक्षण उड़ान पर अपनी पहली यात्रा पर गए थे।

 

इस उड़ान में प्रोपल्‍शन संबंधी गड़बड़‍ियाँ उत्‍पन्‍न होने के कारण इसे पृथ्वी पर वापस लौटने के लिए अनुपयुक्त माना गया था। नासा के अंतरिक्ष यात्री निक हेग और रोस्कोस्मोस अंतरिक्ष यात्री अलेक्जेंडर गोरबुनोव भी ड्रैगन कैप्सूल पर वापस लौटेंगे। एक दिन की यात्रा पर गए विल्मोर और विलियम्स नौ महीने तक अंतरिक्ष में फंसे रहे। उनके लौटने के साथ ही दोनों की कठिन परीक्षा का अंत हो जाएगा। इन दोनों अंतरिक्ष यात्रियों का अंतरिक्ष में प्रवास छह महीने के मानक आईएसएस रोटेशन की तुलना में काफी लंबा रहा।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला