केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ओडिशा में पुरी समुद्र तट पर 200 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा की उपलब्धि का सम्मान करने के लिए प्रसिद्ध रेत कलाकार सुदर्शन पटनायक की कलाकृति की प्रशंसा की है।
श्री जोशी ने अपने एक्स हैंडल पर नवीकरणीय ऊर्जा में भारत की उल्लेखनीय उपलब्धि का सम्मान करने वाली कलाकृति साझा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘पंचामृत’ लक्ष्य के अनुरूप देश ने पिछले महीने यह उपलब्धि प्राप्त की थी।