जनवरी 22, 2026 1:33 अपराह्न

printer

‘सुजल ग्राम संवाद’ के तीसरे संस्करण का वर्चुअल माध्‍यम से किया गया आयोजन

सरकार की तरफ से आज ‘सुजल ग्राम संवाद’ के तीसरे संस्करण का वर्चुअल माध्‍यम से आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों, ग्राम जल और स्वच्छता समितियों, सामुदायिक सदस्यों, महिला स्वयं सहायता समूहों तथा राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। यह संवाद सहभागी जल प्रबंधन और जल जीवन मिशन के सामूहिक नेतृत्व वाले कार्यान्वयन के लिए प्रतिबद्धता को बढ़ावा देता है।

   

इस अवसर पर पेयजल और स्वच्छता विभाग के सचिव अशोक मीना ने कहा कि पेयजल आपूर्ति की जिम्मेदारी ग्राम पंचायतों की है। उन्‍होंने सभी पंचायतों से अपने कर्तव्‍य का पूरी तरह से पालन करने का आग्रह किया। सचिव ने लोक जल उत्सव आयोजित करने को भी कहा, जिससे योजनाओं की व्यापक समीक्षा की जा सके और समय पर संचालन तथा रखरखाव सुनिश्चित हो सके।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला