फ़रवरी 12, 2026 10:24 अपराह्न | सुजलम भारत डेटाबेस

printer

सुजलम भारत डेटाबेस और मोबाइल ऐप पर राष्ट्रीय प्रशिक्षण आयोजित, ग्रामीण जल आपूर्ति के लिए डिजिटल ढांचे को बढ़ावा

पेयजल और स्वच्छता विभाग ने आज नई दिल्ली में सुजलम भारत डेटाबेस और मोबाइल एप्लिकेशन पर मास्टर ट्रेनर्स के लिए राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण आयोजित किया। जल शक्ति मंत्रालय ने बताया कि कार्यशाला का आयोजन जिला तकनीकी इकाई ढांचे पर एक सत्र के साथ किया गया। मंत्रालय ने जानकारी दी कि सुजल गांव आईडी का निर्माण ग्रामीण जल आपूर्ति प्रणालियों के लिए एक प्रमुख डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना के रूप में स्थापित किया गया है।