छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में दो इनामी माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन दोनों माओवादियों पर आठ-आठ लाख रूपए का इनाम घोषित था। इन दोनों ने पुलिस और सीआरपीएफ़ के अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। दोनों माओवादी वर्ष दो हजार इक्कीस में हुए टेकलगुड़ा हमले में शामिल थे। इसके अलावा इन दोनों पर क्षेत्र में हुई कई बड़ी माओवादी वारदातांं में शामिल रहने का आरोप भी है। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों को शासन की पुनर्वास नीति का लाभ दिया जाएगा
Site Admin | अगस्त 23, 2024 9:11 अपराह्न
सुकमा जिले में दो इनामी माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण
