छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने पांच माओवादियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से हथियार, बारूद, टिफिन बम, डेटोनेटर और दवाइयों सहित बड़ी मात्रा में माओवादी सामग्री बरामद की गई है। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने बताया कि जगरगुंडा थाना क्षेत्र में सिंगावरम मोड़ के पास जिला पुलिस बल, डीआरजी और बस्तर फाईटर की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए पांच माओवादियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गये माओवादियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया है।
Site Admin | जुलाई 7, 2024 9:33 अपराह्न
सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र से सुरक्षा बलों ने पांच माओवादियों को गिरफ्तार किया