छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के किस्टाराम थाना अंतर्गत ग्राम पालोडी के कसाराम जंगलों में सुरक्षा बलों ने एक माओवादी स्मारक को ध्वस्त कर दिया है। इसे जिला पुलिस बल और डीआरजी की टीम द्वारा ध्वस्त किया गया।
उधर, कोंडागांव जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों द्वारा डंप किए गए विस्फोटक सामग्री बरामद की है। पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने बताया कि इरागांव, फरसगांव और केशकाल की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन चलाकर माओवादी डंप बरामद किया। इस दौरान अमोनियम नाइट्रेट, तीर बम, प्रेशर कुकर बम, बैटरी, वायर, नक्सली साहित्य सहित अन्य सामान जब्त किया गया।
Site Admin | जुलाई 15, 2024 7:37 अपराह्न
सुकमा जिले के किस्टाराम थाना अंतर्गत ग्राम पालोडी के कसाराम जंगलों में सुरक्षा बलों ने एक माओवादी स्मारक को ध्वस्त कर दिया