उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और स्नातक छात्रों, शिक्षकों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों को प्रेरणादायक संबोधन दिया। जेंडर समानता और सशक्तिकरण में हुई प्रगति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए श्री राधाकृष्णन ने महिलाओं द्वारा निभाई गई प्रमुख नेतृत्व भूमिकाओं पर प्रकाश डाला। क्षेत्रीय विकास की बात करते हुए श्री राधाकृष्णन ने श्रीनगर हवाई अड्डे के विस्तार की सरकारी योजनाओं का उल्लेख किया। इससे कश्मीर में पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा।
News On AIR | फ़रवरी 26, 2026 10:31 अपराह्न
सी.पी. राधाकृष्णन ने कश्मीर विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया