मार्च 12, 2026 10:05 अपराह्न

printer

सी-डॉट को ग्‍लोबल मोबाइल पुरस्कारों में शीर्ष फाइनलिस्ट में जगह: संचार मंत्रालय

सेंटर फॉर डेवलेपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्‍स सी-डॉट को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस संचालि‍त धोखाधडी पहचान समाधान- फ्रॉड प्रो के लिए स्‍पेन के बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्‍ड कांग्रेस में वैश्विक मान्‍यता मिल गई है। संचार मंत्रालय ने कहा कि इस समाधान ने सी-डॉट को सर्वश्रेष्‍ठ नेटवर्क सुरक्षा और धोखाधडी रोकथान श्रेणी में ग्‍लोबल मोबइल पुरस्‍कारों में शीर्ष फाइनलिस्‍ट में जगह दी। मंत्रालय ने कहा है कि वैश्विक मंचो पर विश्‍व के प्रमुख नवोन्‍मेषकों के बीच मान्‍यता मिलना अगली पीढी की दूरसंचार प्रौद्योगिकियों को आकार देने में भारत की बढती भूमिका का प्रतीक है।