मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

दिसम्बर 31, 2024 9:06 पूर्वाह्न

printer

सीरिया में चुनाव होने में चार साल तक का समय लग सकता है: अहमद अल-शरा

 

सीरिया में नए आधिकारिक समूह हयात तहरीर अल-शाम के नेता अहमद अल-शरा ने कहा है कि देश में चुनाव होने में चार साल तक का समय लग सकता है। इसलिए वे अपने इस्लामी समूह को भंग करने की योजना बना रहे हैं। सऊदी टेलीविजन नेटवर्क के साथ साक्षात्कार में उन्होंने ये बात कही। इस समूह ने विद्रोह का नेतृत्व किया था। हयात तहरीर अल-शाम के करीब एक महीने पहले किये गए विद्रोह में राष्ट्रपति बशर असद के दशकों पुराने शासन को उखाड़ फेंक दिया गया था। इस विद्रोह से 2011 में शुरू हुआ गृह युद्ध समाप्त हो गया था।