अक्टूबर 6, 2025 9:28 अपराह्न

printer

सीरिया में कल हुए परोक्ष संसदीय चुनावों के प्रारंभिक परिणाम आज जारी किए गये

सीरिया में कल हुए परोक्ष संसदीय चुनावों के प्रारंभिक परिणाम आज जारी किए गये। यह असद के बाद के राजनीतिक परिवर्तन में एक महत्वपूर्ण कदम है। लगभग छह हजार क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने 210 में से 119 सीटों के लिए पूर्व-अनुमोदित सूचियों से उम्मीदवारों का चयन किया। जबकि राष्ट्रपति अहमद अल-शरा शेष 70 सीटों पर नियुक्ति करेंगे। अधिकारियों ने सरकारी नियंत्रण से बाहर के क्षेत्रों में मतदान स्थगित कर दिया। इससे 21 सीटें खाली रह गईं। छह महिलाओं और कई धार्मिक और जातीय अल्पसंख्यकों को चुना गया।