मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अगस्त 22, 2025 11:03 पूर्वाह्न

printer

सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत गीर पेडरसन ने सीरिया में बिगड़ते राजनीतिक माहौल के लिए चेतावनी दी

सीरिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के विशेष दूत गीर पेडरसन ने सीरिया में बिगड़ते राजनीतिक माहौल के लिए चेतावनी दी है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गीर पेडरसन ने बताया कि सीरिया के स्वेदा में 19 जुलाई को हुआ युद्धविराम तनाव में आ गया है, लेकिन अब इसे खुले संघर्ष में वापस जाने से रोका जा सका है। उन्होंने कहा कि स्वेदा के सीमांत क्षेत्रों में खतरनाक झड़पें जारी हैं। युद्ध कभी भी फिर शुरू हो सकता है।

 

अंतरिम सीरियाई अधिकारियों ने एक तथ्य-खोज समिति के गठन की घोषणा की है, जिसका काम स्वेदा में हुए दुर्व्यवहारों की जाँच करना है। उन्होंने कहा कि समिति के निष्कर्षों को पूरी तरह से सार्वजनिक किया जाए।