सीमा सुरक्षा बल नई दिल्ली में अश्विनी बीएसएफ अधिकारी संस्थान में कला प्रदर्शनी का आयोजन किया है। यह प्रदर्शनी पांच अप्रैल तक आम लोगों के लिए खुली रहेगी। यह प्रतिदिन 11 बजे से शुरू होगी, शाम 6 बजे से संगीत समारोह का आयोजन भी किया जाएगा।
इस प्रदर्शनी में 115 से अधिक बीएसएफ कर्मी और उनके परिवार के लोग आज इस संस्थान में अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे है। प्रदर्शनी में विविध प्रकार की कलात्मक अभिव्यक्तियां प्रदर्शित की गई, इनमें जीवंत चित्र और जटिल नक्काशीदार लकड़ी की मूर्तियों के अलावा पत्थर की मूर्तियों से लेकर नाजुक मिट्टी और बांस की कला भी यह प्रदर्शित किया जा रहा है। हालांकि प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण इन कलाओं के पीछेकी कहानियों में निहित है। हरियाणा के दिवंगत बीएसएफ कांस्टेबल की बेटी दीपा धीमा ने अपनी कलाकृति के माध्यम से एक मार्मिक संदेश साझा किया जो हमें हमारे देश की सुरक्षा के लिए किए गए बलिदानों की याद दिलाता है।