मई 8, 2025 3:36 अपराह्न

printer

सीमा सुरक्षा बल ने आज तड़के फिरोजपुर सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया

सीमा सुरक्षा बल ने आज तड़के फिरोजपुर सेक्टर में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। सीमा सुरक्षा बल के सूत्रों के अनुसार, अंधकार का फायदा उठाकर, वह सीमा सुरक्षा फेंस की ओर जानबूझकर बढ़ रहा था, जब सतर्क जवानों ने उसे ढेर कर दिया। उसका शव पुलिस को सौंप दिया गया है। 

इसी बीच, अटारी सीमा को आम जनता के लिए के आदेश तक बंद रखा गया है।