मार्च 22, 2026 5:46 अपराह्न

printer

सीमा सुरक्षा बल ने अमृतसर में तीन संदिग्‍ध व्‍यक्तियों को गिरफ्तार कर गिरोह का पर्दाफाश किया

पंजाब में सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस के मादक पदार्थ रोधी कार्य बल ने संयुक्त अभियान में आज अमृतसर में तीन संदिग्‍ध व्‍यक्तियों को गिरफ्तार कर सीमा पार तस्करी के एक गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस सूत्रों के अनुसार खुफिया जानकारी के आधार पर चलाये गये इस अभियान में 24 किलोग्राम से अधिक हेरोइन, 21 लाख रुपये नकद और एक ड्रोन बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह गिरोह पाकिस्तान स्थित तस्‍करों से जुड़ा हुआ था, जो ड्रोन का इस्तेमाल करके सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में प्रतिबंधित सामान पहुंचाते थे।