दिसम्बर 27, 2025 6:07 अपराह्न

printer

सीमा शुल्क मंज़ूरी समिति की नई दिल्ली में एक बैठक हुई

सीमा शुल्क मंज़ूरी समिति की आज नई दिल्ली में एक बैठक हुई। बैठक का उद्देश्य संबंधित पक्षों का विश्वास मजबूत करना था। बैठक की अध्‍यक्षता दिल्ली जोन के मुख्य सीमा शुल्क आयुक्त ने की। बैठक में एफ.एस.एस.ए.आई, प्‍लांट क्‍वारंटीन और ड्रग कंट्रोलर सहित  विभिन्‍न सरकारी एजेंसियों के साथ-साथ व्यापार संघों के सहयोगी भी शामिल हुए।

वित्तमंत्री ने बताया कि बैठक में, केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड की हाल की नीति और डिजिटल पहलों के सभी पक्षों पर चर्चा की गई। वित्त मंत्रालय के अनुसार, संबंधित पक्षों ने प्रचालन संबंधी मुद्दे उठाए।

बैठक के दौरान, दिल्ली सीमा-शुल्क जोन ने कारोबारी सुगमता को बढ़ावा देने के प्रति एक बार फिर अपनी संकल्पबद्धता प्रकट की।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला