केन्द्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड- सीबीडीटी ने करदाताओं से अपने आयकर रिर्टन अपडेट करने तथा मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करने के लिए डेटा का गैर-हस्तक्षेपकारी उपयोग- नज अभियान के अन्तर्गत किसी भी गलत दावे को वापस लेने का आग्रह किया है। इस अभियान के अन्तर्गत ऐसे करदाताओं को उनके पंजीकृत मोबाइल नम्बरों और ई-मेल पर 12 दिसम्बर से एसएमएस और ई-मेल परामर्श जारी किए जा रहे हैं। सीबीडीटी ने करदाताओं को आयकर विभाग में उनकी फाइलिंग में सही मोबाइल और ई-मेल आईडी सुनिश्चित करने की सलाह दी है ताकि वे किसी प्रकार के संपर्क से वंचित न रहें।
स्वैच्छिक अनुपालन को सशक्त बनाने के लिए करदाता अनुकूल उपाय के रूप में पिछले महीने सीबीडीटी ने दूसरा मार्गदर्शन और सहायता प्रदान करने के लिए डेटा का गैर-हस्तक्षेपकारी उपयोग- नज अभियान का शुभारंभ किया था। कर कटौती प्रावधानों और अद्यतन रिटर्न दाखिल करने के संबंध में अतिरिक्त जानकारी www.incometax.gov.in पर उपलब्ध है।