मार्च 15, 2026 2:24 अपराह्न

printer

सीबीएसई ने पश्चिम एशिया में कक्षा 12 की परीक्षाएं रद्द की

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड – सी.बी.एस.ई ने पश्चिम एशियाई क्षेत्र में कल से अगले महीने की 10 तारीख तक होने वाली कक्षा 12 की परीक्षाएं रद्द कर दी हैं। बोर्ड ने बताया है कि पहले स्थगित की गई परीक्षाएं भी रद्द रहेंगी। बोर्ड ने कहा कि पश्चिम एशियाई क्षेत्र में कक्षा 12 के परिक्षार्थियों के लिए परिणाम घोषित करने का तरीका बाद में बताया जाएगा।