मार्च 3, 2026 12:18 अपराह्न

printer

सीबीएसई ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में 5 और 6 मार्च को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित किया

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई ने पश्चिम एशिया क्षेत्र में 5 और 6 मार्च को होने वाली 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। बोर्ड ने छात्रों और विद्यालयों को सूचित किया है कि बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में मौजूदा स्थिति के कारण यह निर्णय लिया गया है। नई तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी। बोर्ड बृह्स्पतिवार को स्थिति की समीक्षा करेगा और 7 मार्च को होने वाली परीक्षाओं के संबंध में जल्द निर्णय लेगा।