मार्च 1, 2026 3:20 अपराह्न

printer

सीबीएसई की सोमवार को प्रस्तावित 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित

कल सोमवार को पश्चिम एशिया में प्रस्तावित 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। केंद्रीय माध्यामिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने बताया कि यह फैसला बहरीन, ईरान, कुवैत, ओमान, क़तर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात में मौजूदा पर‍िस्थिति के मद्देनजर लिया गया है। बोर्ड, स्थिति का आकलन करने के बाद परीक्षा की नई तारीख घोषित करेगा।