जुलाई 16, 2024 7:21 अपराह्न

printer

सीबीआई ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया

केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने नीट-यूजी पेपर लीक मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी पंकज को पटना से गिरफ्तार किया गया है। वह बोकारो जिले का निवासी है जिसपर हजारीबाग स्थित राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के केन्द्र से नीट-यूजी परीक्षा का पेपर चुराने का आरोप है। वहीं दूसरे व्यक्ति राजू सिंह को पेपर चुराने के आरोप में हजारीबाग से गिरफ्तार किया गया है। सीबीआई ने अब तक हजारीबाग के एक स्कूल से प्रधानाचार्य और सह-प्रधानाचार्य सहित चौदह लोगों की गिरफ्तारी की है। इस बीच हमारे हजारीबाग संवाददाता ने खबर दी है कि सीबीआई ने हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित राज गेस्ट हाउस में दो घंटे तक छानबीन करने के बाद उसे सील कर दिया है। बताया जाता है कि इस गेस्ट हाउस से जांच एजेंसी को कुछ अहम दस्तावेज हाथ लगे हैं।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला