केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई ने दिल्ली पुलिस के एक सहायक उप निरीक्षक को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई के अनुसार, इस आरोपी के ख़िलाफ़ मंगलवार को केस दर्ज किया गया था।
सीबीआई ने बताया कि आरोपी सहायक उप निरीक्षक ने जमीन का झगड़ा निपटाने के लिए शिकायत करने वाले से 25 लाख रुपये की रिश्वत मांगी और भरोसा दिलाया कि शिकायतकर्ता के ख़िलाफ़ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जाएगी।