जुलाई 11, 2025 1:53 अपराह्न

printer

सीबीआई ने कुब्‍बावाला मुस्‍तफा को संयुक्‍त अरब अमीरात से भारत लाने में कामयाबी हासिल की

केंद्रीय अन्‍वेषण ब्‍यूरो (सीबीआई) ने इंटरपोल सूत्रों की मदद से कुब्‍बावाला मुस्‍तफा को संयुक्‍त अरब अमीरात से भारत लाने में कामयाबी हासिल की है। सीबीआई की अंतरराष्‍ट्रीय पुलिस सहयोग इकाई और एनसीबी-अबूधाबी के सहयोग से कुब्‍बावाला मुस्‍तफा को आज भारत लाया गया।

 

 

उसे लाने के लिए मुंबई पुलिस की चार सदस्‍यों की टीम सात जुलाई को दुबई गई थी जो आज मुंबई पहुंच गई। पुलिस के अनुसार कुब्‍बावाला मुस्‍तफा विदेश से ही सांगली में ड्रग्‍स बनाने की फैक्‍ट्री चला रहा था, जिसमें से लाखों रुपये की मेफेड्रोन जब्‍त की गई थी।