केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उद्योगपति अनिल अंबानी और अन्य के खिलाफ बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में मामला दर्ज किया है। यह मामला पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर की शिकायत पर दर्ज किया गया है। शिकायत के अनुसार वर्ष 2013 से 2017 के बीच अनिल अंबानी ने अन्य लोगों के साथ मिलकर बैंक से एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की। पंजाब नेशनल बैंक का आरोप है कि बैंक से ली गई धनराशि को अन्य अज्ञात स्थानों पर भेज दिया गया था।
News On AIR | मार्च 8, 2026 2:01 अपराह्न
सीबीआई ने उद्योगपति अनिल अंबानी और अन्य के खिलाफ बैंक ऋण धोखाधड़ी मामले में मामला दर्ज किया