फ़रवरी 12, 2026 8:28 पूर्वाह्न

printer

सीबीआई और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन संपन्न

केंद्रीय अन्‍वेषण ब्यूरो- सीबीआई और भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र ने कल नई दिल्ली में साइबर धोखाधड़ी से निपटने और इसके सहायक तंत्र को खत्म करने पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन किया। सम्मेलन में नियामक सुधारों, कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग और साइबर अपराध से निपटने के लिए वैश्विक सहयोग पर चर्चा हुई।

सीबीआई ने एक बयान में कहा कि प्रतिभागियों ने साइबर गुलामी के उभरते खतरे, लोगों को विदेशों में चल रहे ठगी गिरोहों में भर्ती किए जाने तथा रोकथाम के उपाय, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और पुनर्वास व्‍यवस्था की आवश्यकता पर विचार-विमर्श किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, मैसेजिंग सेवाओं और डिजिटल मध्यस्थों की भूमिका, जो धोखाधड़ी को बढ़ावा देने में सहायक बनते हैं, पर भी चर्चा हुई और डेटा के त्‍वरित आदान-प्रदान पर जोर दिया गया। सम्मेलन का समापन सफल साइबर अपराध जांचों से प्राप्त सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और जांच क्षमताओं तथा विभिन्‍न एजेंसियों के समन्वय को बेहतर बनाने वाले एआई-संचालित उपकरणों के प्रदर्शन के साथ हुआ।