मार्च 1, 2026 1:36 अपराह्न

printer

सीबीआईसी ने पात्र निर्माता आयातकों के लिए सीमा शुल्क के तुरंत भुगतान से छूट की सुविधा शुरू की

केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा-शुल्क बोर्ड ने पात्र निर्माता आयातकों के लिए सीमा-शुल्क के तुरंत भुगतान से छूट की सुविधा शुरू की है। यह सुविधा 1 अप्रैल,2026 से 31 मार्च,2028 तक जारी रहेगी। बोर्ड ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

   

अधिसूचना के अनुसार, अब पात्र निर्माता आयातक निकासी के समय सीमा-शुल्क का भुगतान तत्काल किए बगैर भी आयातित वस्तुएं ले जा सकेंगे। इन आयातित वस्तुओं पर लागू शुल्क का भुगतान मासिक आधार पर किया जा सकेगा। इससे निर्माताओं को नकदी और कार्यशील पूंजी बनाए रखने में मदद मिलेगी। वित्त मंत्रालय के अनुसार, इससे व्यापार आसान होगा और घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा मिलेगा

   

वित्त मंत्रालय ने कहा कि इस सुविधा के लिए कल से ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। आवेदन के लिए वेबसाइट है- eoindia.gov.in

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला