अप्रैल 18, 2024 4:36 अपराह्न

printer

सीबीआइ ने रांची के एक डाकघर से ढाई करोड़ रुपये की हेराफेरी मामले में एफआइआर दर्ज की

रांची के धुर्वा उप डाकघर से ढाई करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी मामले में सीबीआइ की ओर से रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक शाखा में चार नामजद और अन्य अज्ञात लोकसेवक तथा निजी कर्मियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है। आरोपियों में चारों नामजद धुर्वा उप डाकघर से जुड़े पदाधिकारी हैं। सीबीआइ ने वरीय डाक अधीक्षक की ओर से 14 दिसंबर 2023 को दर्ज शिकायत का डीएसपी से सत्यापन कराया था। सत्यापन में राशि की निकासी और हेराफेरी की पुष्टि हुई थी। इस संबंध में अलग-अलग ग्राहकों ने डाक विभाग में इसकी शिकायत की थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला