साई सेंटर, बंगलुरु में 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक आयोजित सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम के राष्ट्रीय कैंप के लिए झारखंड की 10 महिला हॉकी खिलाड़ी का चयन किया गया है। इसमें निक्की प्रधान, सलीमा टेटे, संगीता कुमारी, दीपिका सोरेंग शामिल है। इन 10 खिलाड़ियों के अलावा झारखंड की ब्यूटी डुंगडुंग भी शामिल की गयी हैं। इन सभी खिलाड़ी का चयन 13 से 23 मार्च तक पुणे में आयोजित 14वां हॉकी इंडिया सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चौंपियनशिप 2024 में प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
Site Admin | मार्च 29, 2024 4:24 अपराह्न
सीनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की 10 महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन हुआ
