अक्टूबर 6, 2024 12:03 अपराह्न

printer

सीतामढ़ी: बाढ़ प्रभावित प्रखंड बेलसंड और रून्नीसैदपुर में बाढ़ की स्थिति में हो रहा सुधार

सीतामढ़ी जिले के बाढ़ प्रभावित प्रखंड बेलसंड और रून्नीसैदपुर में बाढ़ की स्थिति में धीरे धीरे सुधार हो रहा है। लोगों के घरों से पानी निकल रहा है। ऊंचे स्थानों पर शरण लिये लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। हालांकि बड़ी संख्या में बाढ़ प्रभावित लोग अब भी खुले में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से मदद मांगी है।