मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 4, 2024 5:07 अपराह्न

printer

सीतामढ़ी जिले के रून्नीसैदपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित लोगों की कठिनाइयाँ जारी

सीतामढ़ी जिले के रून्नीसैदपुर प्रखंड के बाढ़ प्रभावित लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना अब भी करना पड़ रहा है। हजारों परिवार राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- सतहत्तर पर पॉलिथीन सीट के सहारे जैसे तैसे जीवन बसर करने को मजबूर हैं। करीब पांच किलोमीटर से अधिक दूरी पर बाढ़ से प्रभावित लोगों को सड़क पर रहते देखा जा रहा है।

 

जिला प्रशासन लगातार राहत वितरण में लगी हुई है। बाढ़ प्रभावित लोगों को अपने मवेशियों के चारे के लिए काफी मुश्किलों का सामना करते देखा जा रहा है।