अक्टूबर 10, 2025 2:04 अपराह्न

printer

सीट बंटवारे को लेकर सकारात्मक बातचीत जारी: लोजपा (रामविलास) चिराग पासवान

लोक जनशक्ति पार्टी-रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान ने  कहा है कि बिहार विधानसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे पर बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है और अंतिम चरण में है। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के साथ चर्चा के बाद नई दिल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में चिराग पासवान ने कहा कि वे बाद में टकराव से बचने के लिए हर पहलू पर चर्चा करना चाहते हैं।