वित्तीय सेवा सचिव एम. नागराजू ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना के लाभार्थियों के लिए परिपूर्ण मेडिक्लेम आयुष बीमा को बढ़ावा देने हेतु आयोजित सुविधा शिविरों का उद्घाटन किया। वित्त मंत्रालय ने बताया कि ये शिविर विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में आयोजित किए जा रहे हैं।
न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड की परिपूर्ण मेडिक्लेम आयुष बीमा योजना नगदी रहित सुविधाएँ, आधुनिक उपचार और अस्पतालों के व्यापक नेटवर्क तक पहुंच प्रदान करती है। यह स्वास्थ्य बीमा उत्पाद विशेष रूप से केंद्रीय सरकारी स्वास्थ्य योजना के लाभार्थियों के लिए उपलब्ध है, जिसमें प्रति पॉलिसी अधिकतम छह सदस्य हो सकते हैं।