नवम्बर 15, 2024 10:26 अपराह्न

printer

सीओपी-29 के अध्‍यक्ष अजरबेजान में शांति, राहत और पुन:प्राप्ति पर जलवायु कार्रवाई के लिए बाकू आह्वान किया

सीओपी-29 के अध्‍यक्ष अजरबेजान में आज शांति, राहत और पुन:प्राप्ति पर जलवायु कार्रवाई के लिए बाकू आह्वान किया जिसका उद्देश्‍य जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों, संघर्ष और मानवीय आवश्‍यकताओं का तत्‍काल समाधान करना है। इसमें जलवायु प्रभाव जैसे जल संकट, खाद्य असुरक्षा और विस्‍थापन तथा वंचित क्षेत्रों में ईंधन संघर्ष शामिल होगा। अजरबेजान के विदेश मंत्री जेहुन बेरामोव ने एक उच्‍चस्‍तरीय बैठक में यह आह्वान पेश किया। बैठक में विभिन्‍न देशों के मंत्री और दूत शामिल थे।